त्यौहार पर बधाई

Guru Purnima Wishes – गुरु पूर्णिमा पर बधाई और शुभकामनाएँ संदेश

 

Happy Guru Purnima Wishes in Hindi
Guru Purnima Quotes in Hindi

 

महाभारत के रचयिता श्री वेद व्यास जी का जन्म आषाढ़ मास की पूर्णिमा के दिन हुआ था। तब से हर साल आषाढ़ मास पूर्णिमा के दिन गुरु पूर्णिमा का त्योहार मनाया जाता है। इस तिथि पर सभी लोग अपने गुरुओं को याद करते हैं, उन्हें चरण स्पर्श करते हैं, शुभकामनाएँ भेजते हैं ताकि उनके शीश पर गुरुजनों का आशीर्वाद आजीवन  रहे।

 

गीली मिट्टी अनगढ़ी, हमको गुरुवर जान,

ज्ञान प्रकाशित कीजिए, आप समर्थ बलवान।

गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं

 

सही क्या है गलत क्या है ये सबक पढ़ाते हैं
झूठ क्या है और सच क्या है ये बात समझाते हैं
जब सूझता नहीं कुछ भी हमको तब राहों को सरल बनाते हैं
गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं

 

गुरु को सिर राखिये, चलिये आज्ञा माहिं,

कहैं कबीर ता दास को, तीन लोकों भय नाहिं।

गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं।

 

गुरु को पारस जानिए, करे लौह को स्वर्ण
शिष्य और गुरु जगत में दो ही हैं वर्ण
गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं

 

Guru Purnima Quotes for Teacher in Hindi
गुरु बिनु भवनिधि तरइ न कोई।

जों बिरंचि संकर सम होई।।

गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं!

 

गुरु बिना ज्ञान नहीं ज्ञान बिना आत्मा नहीं
ध्यान ज्ञान धैर्य और कर्म सब गुरु की ही देन है
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं

 

शांति का पढ़ाया पाठ,

अज्ञानता का मिटाया अंधकार,

गुरु ने सिखाया हमें,

नफरत पर विजय है प्यार।

गुरु पूर्णिमा 2024 की शुभकामनाएं।

 

गुरु आपके उपकार का
कैसे चुकाऊं मैं मोल
लाख कीमती धन भला
गुरु हैं मेरा अनमोल
Happy Guru Purnima

 

Happy Guru Purnima in Hindi
हैप्पी गुरु पूर्णिमा 2024
करता करे ना कर सके, गुरु करे सब होय,

सात द्वीप नौ खंड में, गुरु से बड़ा ना कोय।

 

गुरुर ब्रह्मा गुरुर विष्णु गुरुर देवो महेश्वर
गुरुः साक्षात्परब्रह्मा तस्मै श्री गुरुवे नमः

 

अक्षर-अक्षर हमें सिखाते शब्द-शब्द का अर्थ बताते
कभी प्यार से कभी डांट से, जीवन जीना हमें सिखाते
गुरु पूर्णिमा 2024 की शुभकामनाएं

 

तुमने सिखाया उंगली पकड़ कर हमें चलना
तुमने बताया कैसे गिरने के बाद संभलना
तुम्हारी वजह से आज हम पहुंचे इस मुकाम पे
गुरु पूर्णिमा के दिन करते हैं आभार सलाम से
गुरु पूर्णिमा 2024 की शुभकामनाएं

 

Guru Purnima Wishes to Teacher in Hindi
मां-बाप की मूरत है गुरु
कलयुग में भगवान की सूरत है गुरु
आओ इस गुरु पूर्णिमा पर करें अपने गुरु को प्रणाम।
गुरु पूर्णिमा 2024 की शुभकामनाएं

 

यदि शिष्य को गुरु पर
पूर्ण विश्वास हो तो
उसका बुरा स्वयं
गुरु भी नहीं कर सकते
गुरु पूर्णिमा 2024 की शुभकामनाएं

 

माता-पिता ने जन्म दिया पर
गुरु ने जीने की कला सिखाई
ज्ञान चरित्र और संस्कार की
हमने शिक्षा पाई
Happy Guru Purnima

 

गुरू गोविन्द दोऊ खड़े, काके लागूं पांय.
बलिहारी गुरू अपने गोविन्द दियो बताय..
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं

 

गुरु की महिमा न्यारी है
अज्ञानता को दूर करके
ज्ञान की ज्योत जलाई है
गुरु की महिमा न्यारी 
Happy Guru Purnima

 

————————

 

जन्मदिन की बधाई सन्देश – सभी के लिए

 

जन्मदिन की बधाई सन्देश – विशेष के लिए

 

————————

 

विवाह वर्षगांठ की बधाई संदेश – सभी के लिए

 

विवाह वर्षगांठ की बधाई संदेश – विशेष के लिए

 

————————

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *